२००५ तक का संक्षिप्त व औपचारिक लेखा कभी बनाया था. उसे सहेजकर रखने व एक लिंक बनाने का यही एक मार्ग है कि उसे एक एन्ट्री के रूप में डाला जाए. है तो यह बहुत बचकानी बात किन्तु संकोचपूर्वक इसे सिरे तक पहुँचाने की प्रक्रिया का और कोई अन्य हल नहीं, सो नेटीय आवश्यकता के चलते इसे ब्लॊग पर डाल रही हूँ. अन्यथा न लिया जाए. कोई आत्मश्लाघा का भाव नहीं है.हाँ, कभी समय मिला तो (व २००५ के बाद के गणनायोग्य कार्य हुए तो) इसे अपडेट करने पर भी विचार किया जा सकता है.
डॉ॰ कविता वाचक्नवी
नाम : डॉ. कविता वाचक्नवी जन्म : 6 फरवरी, 1963 (अमृतसर) शिक्षा : एम.ए.-- हिंदी (भाषा एवं साहित्य), एम.फिल.-(स्वर्णपदक), पी.एच.डी., प्रभाकर-- हिन्दी साहित्य एवं भाषा, शास्त्री – संस्कृत साहित्य भाषाज्ञान : पंजाबी (मातृभाषा), हिंदी, संस्कृत, मराठी, अंग्रेजी, नॉर्वेजियन प्रवास : नॉर्वे, जर्मनी, थाईलैंड, यू.के. प्रकाशन : 1)----"महर्षि दयानन्द और उनकी योगनिष्ठा" (शोध पुस्तक) 1984 2)----"मैं चल तो दूँ" (कविता पुस्तक) 2005 3)----कविता, गीत, कहानी, शोध, 50 से अधिक पुस्तकों की समीक्षाएँ, संस्मरण, ललित निबंध, साक्षात्कार तथा रिपोर्ताज आदि विधाओं में देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन 4)----एन.सी.ई.आर.टी.की अन्यभाषा/ हिन्दी की पाठ्यपुस्तक (कविता सम्मिलित) 2002 5)----'ओरियंट लाँगमैन' की 'नवरंग रीडर' (दोहे सम्मिलित) 2003 6)---- केरल राज्य की 7वीं व 8वीं की द्वितीय भाषा हिन्दी की पाठ्यपुस्तक (बाल कविताएँ सम्मिलित ) 2002 7)----समवेत संकलनों में रचनाएँ 8)----कई कविताएँ नेपाली व असमिया में अनूदित 9)----टीवी विज्ञापनों के लिए लेखन 10)---समाज-भाषाविज्ञान : रंग-शब्दावली : निराला-काव्य ( पुस्तक ) जनवरी 2009 11)--- कविता की जातीयता (ग्रन्थ) मार्च 2009 (शीघ्र प्रकाश्य) संपादन : 2)---दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा स्मारिका (2003) सम्मान : 1) कर्पूर वसंत सम्मान (2003), 2) राष्ट्रीय एकता सद्भावना पुरस्कार (2002), 3) दलित मित्र (2003), 4) विद्यामार्तंड (2004), 5) महारानी झाँसी सम्मान (2001) संप्रति :- 1)----संस्थापक-महासचिव – 'विश्वम्भरा' – भारतीय जीवनमूल्यों के प्रसार की संकल्पना (संस्था) 2)----कार्यदर्शी (मन्त्री) – स्त्री समाज, अंतर्राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान न्यास 3)----केंद्रीयविद्यालय मैनेजमेंट कमेटी (एयरफ़ोर्स स्टेशन) में संस्कृतिविद् के रूप में मनोनीत 4)--- अध्यक्ष - राष्ट्रीय विचारमंच , आ.प्र.प्रकोष्ठ 5)--- सदस्य - ‘केदारसम्मान समिति’ 6)----सहसम्पादक - ‘वचन’ त्रैमासिक (अनामिका प्रकाशन, इलाहाबाद) अन्य : 1)---वर्ष 1995, 1996 में नॉर्वे में योग व ध्यान की कक्षाओं का संचालन, संयोजन व नियमन 2)---'आर्य लेखक कोश' (सं.- डॉ.भवानीलाल भारतीय) में परिचय व उल्लेख (सन् 1989) 3)----केंद्र सरकार के विविध उपक्रमों में राजभाषा हिन्दी के क्रियान्वयन विषयक आयोजनों में वक्ता के रूप में भागीदरी 4)----- आर्यसमाज बैंकॉक के आमंत्रण पर दिसंबर 1999 से फ़रवरी 2000 तक 'संस्कृत एवं हिन्दी भाषा-साहित्य में भारतीय वैदिक संस्कृति' विषयक व्याख्यान-यात्रा 5)----जीवनमूल्यों-पर केंद्रित सर्टिफ़िकेट-कोर्स का नियमन व संचालन 6)----केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 10 राज्यों के स्नातकोत्तर हिन्दी अध्यापकों के 3 सेवाकालीन प्रशिक्षण शिविरों में 'रिसोर्स पर्सन' के रूप में साहित्य, भाषा, भारतीयता और मूल्यशिक्षा का दीर्घकालीन अध्यापन 7)----50 से अधिक गंभीर गवेषणापूर्ण शोध आलेख 8)----विविध अखिल भारतीय संगोष्ठियों में पत्र-प्रस्तुति, संयोजन, अध्यक्षता एवम् संचालन 9)----डॉ.नामवर सिंह, डॉ.विद्यानिवास मिश्र, डॉ.प्रभाकर श्रोत्रिय, श्री अशोक वाजपेयी प्रभृति कवि, विद्वान् , आलोचकों आदि से समीक्षा-दृष्टियों, काव्य-विमर्श, साहित्य, भाषा, संस्कृति व विविध विधाओं आदि पर केंद्रित 35 से अधिक गहन विचार-विमर्शपूर्ण साक्षात्कार 10)----महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय एवम् उच्च शिक्षा और शोध संस्थान, विश्वविद्यालय विभाग, दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा में अतिथि –अध्यापक के रूप में अंशकालिक अध्यापन 11)---- साहित्य अकादमी, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, वैज्ञानिक एवम् तकनीकी शब्दावली आयोग, नैशनल बुक ट्रस्ट प्रभृति संस्थाओं की संगोष्ठियों, सम्मेलनों व कार्यशालाओं में आमन्त्रित, भागीदारी, पत्र प्रस्तुति 12)----- बिहार सरकार द्वारा राज्य में संस्कृत शिक्षा के अध्ययन अध्यापन के स्तर में सुधार हेतु आमन्त्रित संगोष्ठी की अध्यक्षता ( दिसम्बर 2008) 13)---- 20वीं शती की श्रेष्ठ महिला कथाकार (सं.- श्री सुरेन्द्र तिवारी ) में सम्मिलित ( अप्रैल 2009 में प्रकाश्य) 14)----- अनेक रचनाओं के पंजाबी, नेपाली, असमिया, बोडो, तेलुगु व अंग्रेजी में अनुवाद हुए 15)----- हिंदी कम्प्यूटिंग में तकनीक / नेट लेखन / पत्रकारिता में सक्रिय -----------------------------------------------------------------------------------
जनवरी २००९ को अद्यतन किया गया |